वाराणसी

Kashi Tamil Sangam: 17 दिसंबर से काशी में देखने को मिलेगी तमिल संगम की अद्भुत छटा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

वाराणसी में 17 दिसंबर को पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। जहां वे तमिल संगम की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा वे अरबों रुपयों की लागत वाले प्रोजेक्ट और परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Image

वाराणसी में 17 से शुरू होगा तमिल संगम

Kashi Tamil Sangam: वाराणसी में तमिल संगम की 17 दिसंबर से शुरुआत होने वाली है। इस कार्यक्रम का यह दूसरा चरण चरण है जो इस बार 17 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा होगा। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। इस बार तमिल संगम के सांस्कृतिक कार्यक्रम नमो घाट पर देखने को मिलेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साउथ के राज्यों तमिलनाडु और पुडुचेरी के 1400 लोग काशी पधारेंगे।

प्रधानमंत्री दो दिन के दौरे पर आएंगे काशी

प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के लिए काशी आने वाले हैं, वे 17 दिसंबर को यहां पर पहुंचेंगे और तमिल संगम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरे को लेकर पीएमओ की ओर से प्रशासन को प्राथमिक सूचना दे दी गई है। वाराणसी में तमिल संगम के अलावा स्वर्वेद मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे जनसभा भी करेंगे, जहां वे अरबों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को वाराणसी के कैंटोमेंट में छोटा कटिंग मेमोरियल स्कूल जाएंगे और वहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जिसके बाद वे नमो घाट पर आकर तमिल संगम कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। अपने काशी दौरे के अगले दिन सुबह वे चौबेपुर पहुंचगें, जहां वे उमरहां के स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन करेंगे और महायज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद वे सेवापुरी विधानसभा जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!