नई दिल्ली समेत UP के इन रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे स्थायी होल्डिंग एरिया, मिलेंगी ये सुविधाएं

इंडियन रेलवे ने नई दिल्ली और यूपी के वाराणसी, अयोध्या रेलवे स्टेशन पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाई जाएंगी। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा टीम को स्थायी होल्डिंग एरिया डिजाइन करने का काम सौंपा गया।

वाराणसी: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (आरआईटीईएस) को नई दिल्ली, आनंद विहार, गाजियाबाद, वाराणसी और अयोध्या में स्थायी होल्डिंग एरिया डिजाइन करने का काम सौंपा गया है। दरअसल, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा के अध्यक्ष राहुल मित्तल के साथ एक बैठक की, जिसमें रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा टीम को स्थायी होल्डिंग एरिया डिजाइन करने का काम सौंपा गया।

Permanent holding in railway station

(सांकेतिक फोटो)

बताया जा रहा है कि स्थायी होल्डिंग एरिया डिजाइन का मॉडल तैयार होने के बाद इसे 60 हाई डेंसिटी वाले रेलवे स्टेशनों में इसका विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा, इन स्टेशनों पर सभी अनधिकृत प्रवेश बिंदुओं को बंद कर दिया जाएगा। ये होल्डिंग क्षेत्र अमृत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यक्रम के साथ एकीकृत किए जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, दिव्यांगजनों के लिए विशेष इंतजाम, स्थानीय उत्पादों के कियोस्क और पर्यावरण-अनुकूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

End of Feed