Varanasi News: बाबा शिवानंद महाराज, जो वाराणसी के कबीर नगर के निवासी थे, अपनी योग साधना और अनुशासित दैनिक दिनचर्या के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध थे। उनकी उम्र 129 वर्ष बताई जा रही है। 3 मई, शनिवार को वाराणसी के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान बाबा शिवानंद महाराज का निधन हो गया।
बाबा शिवानंद को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को झुककर प्रणाम किया था। उनके इस विनम्र भाव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे लोगों ने उनकी सादगी और संस्कारों की सराहना की। वे अपने असाधारण जीवनशैली के चलते उन्होंने दीर्घायु प्राप्त की और समाज में प्रेरणास्रोत बने।
