E-Bus For Varanasi Airport: अब ई-बसों से कर सकेंगे वाराणसी एयरपोर्ट तक का सफर, एक दिन में 12 बसें दौड़ेंगी सड़कों पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 01:37 PM IST

Varanasi E-Bus Service: वाराणसी के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब एयरपोर्ट आने-जाने में लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। शहर से एयरपोर्ट तक ई-बसों का परिचालन किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन निगम और एयरपोर्ट प्रबंधन में बातचीत हो गई है। दोनों की सहमति के बाद हर दिन ई-बसों का परिचालन किया जाना है। इससे लोगों का आवागमन सुगम एवं सस्ता हो जाएगा। फिलहाल ऑटो वाले मनमाना किराया वसूलते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ई-बसों के परिचालन को परिवहन निगम और एयरपोर्ट प्रबंधन में बन चुकी है सहमति
  • सुबह 8.30 बजे से रात 9 बजे तक ई-बसें होंगी परिचालित
  • शहर में 25 किमी के दायरे में चल रहीं 50 ई-बसें

Varanasi News: अब वाराणसी एयरपोर्ट से ई-बसों का परिचालन किया जाएगा। परिवहन निगम और एयरपोर्ट प्रबंधन में बनी सहमति के मुताबिक हर सुबह 8.30 बजे से रात 9 बजे तक ई-बसों का परिचालन होगा। वाहन यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट परिसर में आ-जा सकेगा। पहले चरण में एक दिन में 12 ई-बसें परिचालित की जाएंगी। शहर में फिलहाल 50 ई-बसें हैं। यह बसें 25 किलोमीटर के दायरे में परिचालित की जाती हैं। यह बसें अब तक एयरपोर्ट परिसर की ओर नहीं जाया करती थीं।

varanasi e bus

वाराणसी में चल रही ई-बस

अब परिवहन निगम की पहल पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने ई-बसों के एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति दे दी है। परिवहन निगम के मुताबिक एयरपोर्ट निदेशक की सहमति से कन्वेंशन फीस भी माफ कर दी गई है। इधर, राजधानी बसें अब 15 फरवरी तक लखनऊ तक परिचालित की जाएंगी। विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया है।

End of Feed