Varanasi Electricity Made From Waste: वाराणसी को अब कचरे से बनी बिजली भी मिलेगी, नवंबर से आपूर्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 12:54 PM IST

Varanasi Electricity Supply:नए साल में वाराणसी के लोगों को कई सौगात मिलने वाली है। इसमें एक सौगात बिजली आपूर्ति से भी जुड़ी है। अब जिले को कचरे से बनी बिजली मिलेगी। इसका उत्पादन रमना स्थित प्लांट में किया जाना है। करोड़ों रुपए खर्च कर यह प्लांट तैयार किया जा रहा है। शहर से हर दिन निकलने वाले कचरे से यहां बिजली बनाई जाएगी। इसको लेकर कागजी सभी प्रक्रिया एवं तैयारी पूरी कर ली गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 200 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा प्लांट
  • हर दिन 600 टन कचरे से बनेगा 200 टन कोयला
  • अलग-अलग एनटीपीसी को आंवटित होगा कोयला व बनेगी बिजली

Varanasi News: लोगों के घर से निकलने वाले कचरे से अब उन्हें बिजली दी जाएगी। कार्बन क्रेडिट में इसका फायदा होगा। प्रदेश सरकार रमना में कचरे से कोयला बनाने का प्लांट नवंबर में शुरू करने वाली है। यह देश का पहला प्लांट होगा,जहां कचरे से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसका पहला परीक्षण सफल हो चुका है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोशन (एनटीपीसी) हरित कोयला परियोजना के नाम से 200 करोड़ रुपए से प्लांट लगा रहा है।

varanasi charcoal

कचरे से बनाया गया कोयला (सांकेतिक फोटो)

सरकार द्वारा निशुल्क जमीन उपलब्ध कराई गई है। इस प्लांट में हर दिन 600 टन कचरे से 200 टन कोयला का उत्पादन किया जाएगा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्लांट से कोई प्रदूषण नहीं होगा। आसपास के लोगों को किसी तरह की दुर्गंध भी नहीं मिलेगी। इसके साथ ही लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे।

End of Feed