Varanasi Health Centre: गूगल मैप से पता चलेंगे आसपास के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र, यह काम शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:35 AM IST

Health Center in Varanasi known From Google Map: वाराणसी में आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए बड़ी पहल की जा रही है। इससे लोगों को सरकारी अस्पातल या स्वास्थ्य केंद्र का पता लगाने में परेशानी नहीं होगी। लोग अपने मोबाइल पर गूगल मैप के माध्यम से नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। बहुत जल्द सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग करा ली जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की कराएगा मैपिंग
  • जी-20 सम्मेलन को ध्यान में रखकर बहाल की जा रही सुविधा
  • जिले में सरकारी अस्पतालों समेत 66 स्वास्थ्य केंद्र


Varanasi News: जिले में अब स्वास्थ्य सेवाएं हाईटेक हो रहीं हैं। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी भी लोग आसानी से हासिल कर सकेंगे। गूगल मैप के जरिए किसी को अपने आसपास के सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग कराने के लिए तैयारी जारी है। यह जी-20 सम्मेलन को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। जिले में सरकारी अस्पतालों के साथ शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की कुल संख्या 66 है।

varanasi district hospital

वाराणसी जिला अस्पताल (फाइल फोटो)

इन सभी जगहों पर इमरजेंसी के साथ ओपीडी, जांच आदि की सुविधा है। जिले के किस इलाके में कौन सा स्वास्थ्य केंद्र है, अस्पताल में कितने बेड हैं, उस जगह क्या-क्या सुविधाएं हैं, विशेषज्ञ डॉक्टर किस अस्पताल में मिलेंगे, यह सब जानकारी गूगल मैप पर उपलब्ध रहेगी। इससे लोगों के मन में कोई असमंजस नहीं रह जाएगा। अमूमन लोगों को अस्पताल जाने के बाद यह जानकारी हासिल हो पाती है। ऐसे में कई बार मरीज एवं उनके परिजनों को कई तरह की परेशानी भी उठानी पड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए यह सब जानकारियां गूगल मैप पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

End of Feed