वाराणसी

Train Accident: दो हिस्सों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस, स्लीपर कोच की कपलिंग टूटने से हुआ हादसा

आनंद विहार से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस एक स्लीपर कोच की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी। जिसके बाद इस बोगी को ट्रेन से अलग किया गया। इस कोच के लोगों को दूसरी बोगी में शिफ्ट किया गया और ट्रेन के दोनों टुकड़ों को जोड़कर आगे रवाना किया गया।

Image

दो हिस्सों में बंटी ट्रेन

Photo : ANI

Train Accident in Chandauli: आनंद विहार से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस में सोमवार रात हादसे का शिकार हो गई। डीडीयू जंक्शन से खुलने के कुछ देर बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन की स्लीपर S4 बोगी का कपलिंग टूटने से यह हादसा हुआ। जिसके बाद ट्रेन के दोनों हिस्सों को डीडीयू जंक्शन पर लाकर जोड़ा गया और इस स्लीपर कोच को ट्रेन से हटाया गया। ट्रेन देर रात में आगे के लिए रवाना की गई। ट्रेन की स्पीड धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

3 घंटे की देरी से चल रही थी ट्रेन

ट्रेन नंबर 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस आनंद विहार से पुरी जा रही थी। ट्रेन पहले से ही अपने निर्धारित समय 6:25 बजे से 3 घंटे से अधिक देरी से चल रही थी। यह ट्रेन डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सोमवार रात करीब 9:30 पर खुली थी। स्टेशन से करीब 6 किमी आगे जाने के बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। स्लीपर कोच एस-4 की कपलिंग टूटने से इंजन समेत ट्रेन के छह कोच 200 मीटर आगे बढ़ गए। वहीं एसी कोच और गार्ड कोर्च समेत 15 बोगी पीछे ही रह गई।

डीडीयू स्टेशन पर ट्रेन को जोड़ा गया

ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की सूचना कंट्रोल को दी गई। इस हादसे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद ट्रेन के दोनों हिस्सों को डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म 7 और 8 पर लाया गया। जहां कपलिंग टूटे S-4 कोच को ट्रेन से अलग किया गया। इस बोगी में सवार यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद ट्रेनके दोनों टुड़कों को जोड़ा गया। रात करीब 1 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article