वाराणसी

Mau News: हेट स्पीच केस में अब्बास अंसारी दोषी करार, विधायकी पर मंडराया खतरा, जल्द तय होगी सजा

साल 2022 के चुनाव के दौरान दिए गए हेट स्पीच मामले में सदर विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी ठहराया है। अब्बास अंसारी के अधिवक्ता दरोगा की बहस पूरी होने के बाद सीजेएम कृष्ण प्रताप सिंह एक घंटे में सजा का समय घोषित करने वाले हैं।

Image

Mau News: हेट स्पीच केस में अब्बास अंसारी दोषी करार, विधायकी पर मंडराया खतरा, जल्द तय होगी सजा

Mau News: मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी तथा उमर अंसारी को साल 2022 के चुनाव के दौरान दिए गए हेट स्पीच मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया है। इस मामले में अब्बास अंसारी के अधिवक्ता दरोगा की बहस के बाद सीजेएम कृष्ण प्रताप सिंह एक घंटे में सजा का समय सुनाने वाले हैं।

अगर अब्बास अंसारी को सजा होती है, तो उनकी विधायकी भी समाप्त हो सकती है। हेट स्पीच के इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके चलते अब्बास और उमर को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हाजिर किया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article