वाराणसी में ममता पर लगा कलंक! बेटे ने देख लिया था मां का राज, प्यार में अंधी महिला ने कर डाली हत्या

वाराणसी में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 10 साल के बेटे की हत्या कर दी। दरअसल, महिला के बेटे ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। वह किसी को यह बात बता न दे इस डर के चलते उसने बेटे की हत्या कर दी और पुलिस में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या को अंजाम देने वाली मां और उसका साथ देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, सवाल यह है कि ऐसा क्या हुआ कि अपने बच्ची की सुरक्षा के लिए दुनिया से लड़ जाने वाली मां ने अपने ही बच्ची का जान ले ली।

Crime News

वाराणीसी में एक मां ने की बेटे की हत्या

वाराणसी में मां ने क्यों ली अपने बेटे की जान

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने जिस व्यक्ति के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है वह उसका प्रेमी है। महिला के उस शख्स के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने बताया कि महिला के 10 साल के बच्चे ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। महिला को डर था कि कहीं बच्चा पिता को इस बारे में न बता दें। इस डर के चलते ही महिला ने अपने ही बेटे के खिलाफ खौफनाक साजिश रची। महिला के कहने पर उसके प्रेमी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।

End of Feed