उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या को अंजाम देने वाली मां और उसका साथ देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, सवाल यह है कि ऐसा क्या हुआ कि अपने बच्ची की सुरक्षा के लिए दुनिया से लड़ जाने वाली मां ने अपने ही बच्ची का जान ले ली।
वाराणसी में मां ने क्यों ली अपने बेटे की जान
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने जिस व्यक्ति के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है वह उसका प्रेमी है। महिला के उस शख्स के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने बताया कि महिला के 10 साल के बच्चे ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। महिला को डर था कि कहीं बच्चा पिता को इस बारे में न बता दें। इस डर के चलते ही महिला ने अपने ही बेटे के खिलाफ खौफनाक साजिश रची। महिला के कहने पर उसके प्रेमी ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या की और उसकी लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। उसके बाद पुलिस थाने जाकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि महिला के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर बच्चे की लाश को झाड़ियों से बरामद किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ बेटी की हत्या करने की बात को स्वीकार किया।
आरोपी गिरफ्तार
महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की टीम उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए गई। आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर उनपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे आरोपी गिरफ्तार हो गया और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
