वाराणसी

Varanasi Weather: वाराणसी में मानसून की रफ्तार तेज; बरसात ने किया मौसम सुहावना, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी

वाराणसी में इन दिनों मानसून की रफ्तार तेज है, जहां रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और अगले 48 घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

Image

वाराणसी में मानसून की बारिश जारी (सांकेतिक फोटो)

Varanasi Weather Update: इन दिनों देशभर में मानसून का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी मानसून का प्रभाव साफ तौर पर नजर आ रहा है, जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। आज भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सोमवार की सुबह वाराणसी में बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई, और बीती रात से आसमान बादलों से घिरा हुआ था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 0.7 डिग्री कम है। बारिश की वजह से हवा में नमी बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस सप्ताह भी बारिश का यह दौर जारी रहेगा, जिससे वाराणसी का मौसम ठंडा और खुशनुमा बना रहेगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article