Varanasi Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बादल सक्रिय हो गए हैं, जिसके चलते राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश हो रही है। वाराणसी में भी लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही शहर में काले बादलों का डेरा है और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
वाराणसी में आज का मौसम (सांकेतिक फोटो)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, वाराणसी में 4, 5 और 6 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि बुधवार को शहर में धूप और छांव का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, लेकिन बारिश न होने के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आज अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
