मिर्जापुर में रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात की मौत

Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में देर रात दो सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पहला सड़क हादसा लालगंज क्षेत्र में हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा होंडा एजेंसी के पास हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर चल रहे लोगों को कुचल दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

यूपी के मिर्जापुर जिले में दो सड़क दुर्घटनाएं हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें एक दुर्घटना के 4 घंटे बाद दूसरी दुर्घटना हुई है। पहली दुर्घटना रविवार रात 10 बजे हुई तो दूसरी दुर्घटना देर रात 2 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इन दोनों हादसों का शिकार हुए मृतकों के शवों को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, दोनों हादसे तेज रफ्तार के कारण हुए।

Accident News

मिर्जापुर में रफ्तार का कहर

लालगंज क्षेत्र में हुई पहली दुर्घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली दुर्घटना लालगंज क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओ.पी. सिंह ने बताया रीवा-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के पास एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फिर एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकरायी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी।

End of Feed