वाराणसी

Jaunpur: 14 बार सांप के डंस से बचे महेश, हर दफा दी मौत को मात; इलाज और सतर्कता से बने गांव के हीरो

जौनपुर के केराकत क्षेत्र के सरकी गांव के किसान महेश यादव की कहानी किसी आश्चर्य से कम नहीं है। बीते तीन वर्षों में उन्हें 14 बार सांप ने डसा, लेकिन हर बार उन्होंने सतर्कता से उपचार कराया और मौत को हराकर फिर से अपने सामान्य जीवन में लौट आए।

Image

जौनपुर से महेश यादव

Photo : Times Now Digital

Jaunpur News: जौनपुर के केराकत क्षेत्र के सरकी गांव निवासी किसान महेश यादव का जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं है। बीते तीन वर्षों में उन्हें 14 बार सांप ने काटा, लेकिन हर बार उन्होंने समय पर उपचार कराकर मौत को मात दी और सामान्य जीवन में लौट आए। महेश सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार 2022 में रक्षाबंधन के दिन करैत सांप ने उन्हें डंसा था।

इसके बाद जुलाई 2023 में खेत में काम करते समय, जनवरी 2024 में शौचालय जाते समय, और हाल ही में 30 मई 2025 को गांव में शादी में जाते समय सांप ने हमला किया। उन्होंने बताया कि कई बार सांप के काटने से वे बेहोश भी हो गए, जिससे परिवार को गहरी चिंता हुई। उनकी मां, दुलारी, ने बताया कि हर बार वे घबराकर महेश को जल्द से जल्द अस्पताल भेजने की कोशिश करती थीं।

महेश ने हर बार समय पर इलाज करा कर अपनी जान बचाई और अब वे लोगों को अंधविश्वास और झाड़-फूंक जैसी कुप्रथाओं से बचने की सलाह देते हैं। वे वैज्ञानिक उपचार अपनाने की जरूरत पर जोर देते हैं, जिससे उनका जीवन अब गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article