वाराणसी

Varanasi: वाराणसी में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, लड़की का अश्लील वीडियो भेज शादी तुड़वाई

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 01:20 PM IST

Varanasi Love Jihad Case : बताया जा रहा है कि मजहर पहले से शादी-शुदा है। लड़की के परिवार वालों को जब मजहर के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की का धर्म बदलने के लिए मजहर दबाव बनाने लगा।

Image

अश्लील वीडियो भेज लड़की की शादी तुड़वाई।

Varanasi Love Jihad Case : वाराणसी में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर मजहर नाम के मुस्लिम युवक ने उसे ब्लैकमेल किया है। यही नहीं उसने अश्लील वीडियो भेजकर लड़की की शादी भी तुड़वा दी। लड़की के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने मजहर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मजहर पहले से शादी-शुदा है। लड़की के परिवार वालों को जब मजहर के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की का धर्म बदलने के लिए मजहर दबाव बनाने लगा।

अश्लील वीडियो भेजकर शादी तुड़वाई

लड़की का आरोप है कि अश्लील वीडियो के जरिए मजहर ने उसके परिवार को ब्लैकमेल करने और दबाव बनाने की कोशिश की। लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी लेकिन आरोपी ने अश्लील वीडियो भेजकर शादी तुड़वा दी। लड़की के परिवार का कहना है कि वे शादी की तैयारी में जुटे थे लेकिन मजहर लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोस्ट करने लगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article