वाराणसी के एक गांव में लॉकडाउन जैसी स्थिति, खिड़की खोलने से भी डर रहे लोग; जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के एक गांव में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। लोगों ने खुद को घर में दरवाजों के पीछे कैद कर लिया है। लोग खिड़की खोलने तक से भी डर रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने काम धंधे पर जाना भी बंद कर दिया है। पुलिस ने भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

जी नहीं, यहां कोरोना का प्रकोप नहीं है और न ही किसी अन्य घातक बीमारी के कारण गांव में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। यहां तो डर का माहौल किसी और ही वजह से है। खौफ इतना है कि ग्रामीण खिड़की खोलने से भी डर रहे हैं। डर के मारे लोग अपने काम-धंधे छोड़कर दरवाजे बंद करके घरों में बंद हैं। चलिए जानते हैं मामला क्या है?

varanasi Lockdown

वाराणसी के गांव में डर के मारे लॉकडाउन जैसे हालात (फोटो - AI Image)

दरअसल वाराणसी में तेंदुए के आतंक ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। कल यानी शुक्रवार 23 मई को चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा गांव में तेंदुए ने एक युवक, अमित मौर्य पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से गांव के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं और कई लोग छतों पर शरण ले रहे हैं।

End of Feed