वाराणसी

Varanasi News: धनतेरस पर माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, 5 दिन में आए लाखों श्रद्धालु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 07:13 PM IST

वाराणसी में भक्तों ने धनतेरस से अन्नकूट तक बड़ी संख्या में माता अन्नपूर्णा के दर्शन किए। इस दौरान 7.63 लाख भक्त माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने दिल खोलकर माता को चढ़ावा चढ़ाया और उनसे धन-धान्य का आशीर्वाद मांगा।

Image

वाराणसी में मां अन्नपूर्णा के मंदिर आए लाखों भक्त (फोटो साभार - ट्विटर)

Varanasi News: धनतेरस से अन्नकूट यानी कुल 5 दिन तक 7.63 लाख से अधिक भक्तों ने मां अन्नपूर्णा के दर्शन किए। भक्तों ने मां अन्नपूर्णा से धन-धान्य का आशीर्वाद मांगते हुए दिल खोल कर चढ़ावा भी चढ़ाया। काशी से गायब हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति कनाडा से 108 साल बाद वापस आई थी। धनतेरस पर दूसरे साल भी भक्तों ने मां का दर्शन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्नपूर्णा का विग्रह स्थापित हुआ था।

मां से अन्न-धन का प्रसाद लेने आते हैं भक्त

देवाधिपति महादेव ने काशी में मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। अब हर वर्ष धनतेरस पर भक्त मां अन्नपूर्णा से अन्न और धन का प्रसाद लेने आते हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम के कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि लगभग सौ सालों बाद कनाडा से मां के मूर्ति के आने के पश्चात यह दूसरा वर्ष है, जब भक्तों ने मां अन्नपूर्णा के दर्शन के साथ उनसे विशेष प्रसाद पाया। 10 से 14 नवंबर तक 5 दिन में लगभग 7.63 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किया। वर्मा के मुताबिक श्रद्धालुओं की संख्या के अनुमान से सुगम दर्शन व उनके सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी।

धनतेरस से अन्नकूट तक प्रतिदिन दर्शन के आंकड़े

  • 10 नवंबर- 1. 58 लाख
  • 11 नवंबर- 1. 51 लाख
  • 12 नवंबर- 1 .78 लाख
  • 13 नवंबर- 1. 42 लाख
  • 14 नवंबर- 1 .34 लाख
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!