लंबी कतार में लगने की झंझट खत्म! अब ऐसे करें बाबा विश्वनाथ के दर्शन; प्रशासन ने कर दिया इंतजाम

Sawan 2024: सावन के महीने में काशी विश्वनाथ मंदिर में लगने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नई व्यवस्था से भक्तों को भीड़ की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने इंतजाम किया है।

Sawan 2024: सावन का पावन महीना शुरू होने वाला है। इसे लेकर विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब श्रद्धालु घर बैठकर ऑनलाइन माध्यम से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इसे लेकर व्यवस्था की गई है।

kashi vishwanath

फाइल फोटो।

लाखों भक्त पहुंचते हैं काशी

काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। पिछले साल 139 देशों के लोग महादेव के दर्शन करने के लिए काशी पहुंचे थे।

End of Feed