Varanasi Traffic Advisory: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर उमड़ेगी भीड़, घर से निकलने से पहले पढ़ ले ट्रैफिक एडवाइजरी

Varanasi Traffic Advisory: वाराणसी में महाशिवरात्रि के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। जिसे देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। महाशिवरात्रि पर वाराणसी में डायवर्जन प्लान आज रात 10 बजे से 26 फरवरी रात 11 बजे तक लागू रहने वाला है।

Varanasi Traffic Advisory: वाराणसी में महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। महाकुंभ मेले के कारण इस बार बनारस में श्रद्धालुओं का भारी दबाब देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए इस बार अलग तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि के मौके पर प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिसके तहत डायवर्जन प्लान आज रात 10 बजे से ही लागू हो जाएगा। 26 फरवरी की रात 11 बजे तक ये प्रतिबंध लागू रहने वाले हैं।

Delhi Traffic Police

सांकेतिक फोटो

ये है डायवर्जन प्लान

  • बेनिया पार्किंग से आने वाले वाहन चालक पियरी चौक और कबीर चौराहा की ओर से गंतव्य पर जा सकेंगे।
  • बेनिया तिराहा से लहुराबीर की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी।
  • गिरजाघर से रामापुरा की ओर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • भेलूपुर से रेवड़ी तालाब होकर रामपुरा रोड पर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
  • भेलूपुर से सोनारपुर होते हुए गोदौलिया की ओर ई-रिक्शा, ऑटो और कार के जाने पर रोक रहेगी।
  • अस्सी जाने वाले रास्ते पर भी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • गोलगड्डा से विश्वेश्वरगंज की ओर भी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
  • कबीरचौरा की ओर से पियरी पुलिस चौकी होते हुए बेनिया तिराहा की ओर चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इस रास्ते पर केवल दो पहिया वाहनों की ही आवाजाही हो सकेगी।
  • काशी जोन में पैडल रिक्शा पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उल्लघंन करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
  • काशी जोन क्षेत्र में लोडर और मालवाहक वाहनों पर भी रोक रहेगी।

End of Feed