Kashi Gyanvapi: व्यासजी के तहखाने को मिला नया नाम, आरती का शेड्यूल भी किया गया तय

ज्ञानवापी परिसर में व्यासजी के तहखाने को काशी विद्वत परिषद ने नया नाम दे दिया है। इसे अब ज्ञान तालगृह के नाम से जाना जाएगा। इस नाम पर अखिल भारतीय संत समिति ने भी मुहर लगा दी है।

Kashi Gyanvapi: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में व्यासजी के तहखाने को नया नाम मिल गया है। व्यासजी का तहखाना अब ज्ञान तालगृह के नाम से जाना जाएगा। काशी विद्वत परिषद ने यह नया नाम दिया है। वहीं व्यासजी के तहखाने में पांच पहर की आरती का शेड्यूल भी तय कर लिया गया है। ज्ञान तालगृह में आरती की शुरुआत मंगला आरती से होगी। पहली आरती का समय सुबह 3 बजकर 30 मिनट तय किया गया है। इसके बाद भोग आरती 12 बजे होगी। शाम को 4 बजे अपरान्ह आरती और शाम 7 बजे सायंकालीन आरती होगी। आखिरी आरती यानी शयन आरती 10 बजकर 30 मिनट पर की जाएगी।

gyanvapi vyasji basement

ज्ञानवापी में व्यासजी का तहखाना (फोटो साभार - ट्विटर)

नए नाम पर अखिल भारतीय संत समिति की मुहर

ज्ञानवापी परिसर में व्यासजी के तहखाने में दर्शन पूजन आरंभ हो चुके हैं, जिसके बाद संत समाज और काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने भी यहां दर्शन-पूजन किया। काशी विद्वत परिषद ने व्यासजी के तहखाने को ज्ञान तालगृह नाम भी दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसे अब तहखाने के नाम से नहीं बल्कि ज्ञान तालगृह के नाम से जाना जाएगा। व्यासजी के तहखाने के नए नाम पर अखिल भारतीय संत समिति ने भी मुहर लगा दी है।

End of Feed