मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, Delhi के आसमान में आधे घंटे तक उड़ता रहा विमान

मुंबई के दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट की खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी एयरपोर्ट पर एक घंटे रुकने के बाद विमान ने फिर उड़ान भरी और 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Varanasi: मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट की वाराणसी में इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई। बताया जा रहा है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 24 मई की रात 11 बजे फ्लाइट 6E 2007 दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट की लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर होनी थी लेकिन राजधानी में अचानक मौसम खराब होने और ईंधन की कमी के चलते फ्लाइट को डायवर्ट कर वाराणसी हवाई अड्डे पर लैंड करवाया गया। जिस समय फ्लाईट कि लैंडिंग करवाई गई थी, उसमें 220 से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी के लिए बता दें कि सुबह 3:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।

Indigo Flight Makes Emergency Landing in Varanasi

इंडिगो फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक घंटे तक वाराणसी पर रुकी फ्लाइट

मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट 6E 2007 की खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए सुबह 3:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट करीब एक घंटे तक रुकी रही। उस दौरान फ्लाइट में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाराणसी एयरपोर्ट पर करीब 1 घंटे रुकने के बाद विमान ने सुबह 4:12 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

End of Feed