मिनी महाकुंभ बना वाराणसी.. माघ पूर्णिमा से पहले उमड़ा जन सैलाब, देखें वीडियो

माघ पूर्णिमा से ठीक पहले वाराणसी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आ गया है। सड़कों से लेकर गलियों से जाम की स्थिति नजर आ रही है। वाराणसी में गदौलिया घाट पर भी भयंकर भीड़ देखने को मिल रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की भयंकर भीड़ उमड़ी हुई है। संगमनगरी के साथ ही धर्मनगरी काशी में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। माघ पूर्णिमा से ठीक पहले वाराणसी में भी आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। जिस कारण हाईवे, सड़क से लेकर गलियों में भी जाम की स्थिति नजर आ रही है। वाराणसी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गदौलिया गंगा घाट का है, इस वीडियो में दूर-दूर तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ हुआ नजर आ रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ी भीड़

12 फरवरी यानी कल माघ पूर्णिमा है। इस अवसर पर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। प्रयागराज के साथ ही वाराणसी में भी माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने वाली है। जिसको लेकर बनारस में जोरदार तैयारियां की गई हैं। बुधवार को माघ पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन भी करेंगे।

End of Feed