वाराणसी

Dev Diwali 2024: देव दीपावली पर बनारस जाने वाले ध्यान दें! होटलों-नावों की बुकिंग फुल; ठहरने का कहां होगा इंतजाम?

Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर बनारस जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये खबर है। देव दीपावली के मद्देनजर वाराणसी के होटलों और नावों की बुकिंग फुल हो चुकी है। इस साल देव दीपावली में शामिल होने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

Image

Dev Diwali 2024: देव दीपावली पर बनारस जाने वाले ध्यान दें! होटलों-नावों की बुकिंग फुल; ठहरने का कहां होगा इंतजाम?

Dev Diwali 2024: वाराणसी में इस बार देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। काशी में देव दीपावली की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है इस बार 10 लाख पर्यटकों के वाराणसी पहुंचने की उम्मीद है। देव दीपावली के मद्देनजर वाराणसी के होटलों और नावों की बुकिंग फुल हो चुकी है। इस साल देव दीपावली में शामिल होने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 20 प्रतिशत अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

दीपावली पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी

वाराणसी होटल एसोसिएशन के सचिव प्रियांक देव सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार देव दीपावली पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यहां आने वाले अधिकतर पर्यटक होम स्टे और गेस्ट हाउसों में रुक रहे हैं। होटलों में कमरों का रेट अधिक है और होम स्टे सस्ते हैं। इसी वजह से वे होम स्टे को तवज्जो दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि देव दीपावली के लिए जून से ही बुकिंग शुरू हो जाती है। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है और यहां आने वाले पर्यटक अयोध्या भी जा रहे हैं। साथ ही सरकार की ओर से पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

देव दीपावली पर नावों की बुकिंग

नाविक टिंकू साहनी ने बताया कि वैसे तो नावों की बुकिंग एक सप्ताह पहले शुरू होती है, लेकिन इस बार बुकिंग काफी कम आई है। इस बार लोग शेयरिंग में ही नाव को बुक कर रहे हैं। हालांकि, लोगों में देव दीपावली को लेकर उत्साह काफी है। इसी के मद्देनजर उनकी ओर से भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

नाविक मकालू साहनी ने कहा कि उनकी हर साल देव दीपावली को लेकर सभी जरूरी तैयारी रहती है। इस दौरान वह यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हैं। इस बार देव दीपावली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और अधिकतर नावों की भी बुकिंग हो गई है। देव दीपावली के मौके पर वाराणसी के 84 घाटों पर 17 लाख दीपक जलाए जाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा आतिशबाजी और लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को लेकर भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article