सड़क चौड़ीकरण की जद में पद्मश्री मोहम्मद शाहिद का मकान होगा जमींदोज?

वाराणसी के विकास के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण का अभियान चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण की जद में वैसे तो कई दुकानें और मकाने आ रही हैं , लेकिन हर किसी की नजर हॉकी के महान खिलाड़ी पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के मकान पर टिकी है।

वाराणसी: वाराणसी के विकास के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़क चौड़ीकरण का अभियान चल रहा है। इसी के तहत संदहा से गोलघर कचहरी तक लगभग 9 किलोमीटर सड़क पर बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है। सड़क चौड़ीकरण की जद में वैसे तो कई दुकानें और मकाने आ रही हैं , लेकिन हर किसी की नजर हॉकी के महान खिलाड़ी पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के मकान पर टिकी है। गोलघर कचहरी के पास स्थित मोहम्मद शाहिद के मकान पर भी बुलडोजर का खतरा मंडरा रहा है।

pick

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे मोहम्मद शाहिद का वाराणसी स्थित मकान

मकान को स्मारक बनाने की मांग

ओलंपियन और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे मोहम्मद शाहिद का मकान भी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। अगले एक हफ्ते में उनके मकान को जमींदोजन कर दिया जाएगा। इसे लेकर अब विवाद की स्थिति गहराती जा रही है। उनके परिवार के लोगों का ये मानना है कि मकान के बदले में उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। मकान टूटने के बाद वो सड़क पर आ जाएंगे। अगर मकान तोड़ा जा रहा है तो उनके नाम पर स्मारक बनवाया जाए, ताकि लोग मोहम्मद शाहिद के यादों को सहेज सकें।

End of Feed