Deoria News: देवरिया में आपसी रंजिश में पटीदारों के बीच जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

देवरिया जिले के बोडिया अनंत गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पटीदारों में मारपीट हो गई। दबंगों ने एक घर में घुसकर हमला किया, जिसकी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गईं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Deoria News: देवरिया जिले के बोडिया अनंत गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पटीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और लोगों को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। कुछ ही देर बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला चर्चा में आ गया।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि संजय राव और अभिषेक राव के बीच पहले से ही आपसी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते संजय राव के समर्थकों ने अभिषेक राव के घर में घुसकर हमला कर दिया।

End of Feed