वाराणसी

Gorakhpur में दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 8 साल की मासूम, डूबने से मौत

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में पढ़ने के बाद घर लौट रही एक आठ साल की बच्ची फिसलकर खुलने नाले में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है।

Image

गोरखपुर में नाले में गिरी मासूम की मौत (फोटो - iStock)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में एक आठ साल की एक बच्ची की नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र का हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

नाले में गिरने से मासूम की मौत

पुलिस ने बताया कि सोमवार को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुर मोहल्ले में लाला टोली निवासी अनीस की बेटी आफरीन मदरसे में पढ़ने के बाद घर लौट रही थी, तभी भारी बारिश के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह खुले नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर रोष

इस हादसे से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि नाले के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने इस घटना को ‘बेहद दुखद’ बताते हुए कहा कि निगम इस घटना से बेहद आहत है और दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ है।

सिंह ने कहा, "यह एक हृदय विदारक घटना है। मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। रिपोर्ट के आधार पर, हम सभी आवश्यक और निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।" अपर नगर आयुक्त ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर पहलू से गहन जांच की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!