Varanasi Today Weather: पुरवा हवाओं ने बदला वाराणसी का मौसम, फरवरी में ही अप्रैल-मई जैसी तेज धूप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 08:30 PM IST

Varanasi Weather News: इस साल वाराणसी में ठंड कम ही दिन पड़ी। फरवरी में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। ऐसा पुरवा हवा के चलने की वजह से हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार होली में काफी गर्मी पड़ने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सात दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई सात डिग्री की बढ़ोतरी
  • फरवरी के दूसरे हफ्ते से ही बदल गया मौसम
  • सामान्य से अधिक रह रहा अधिकतम तापमान

Varanasi Weather Change: जिले में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी बेचैन कर रही है। फरवरी महीने में ही अप्रैल और मई जैसी धूप निकल रही है। पिछले सात दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पुरवा हवा चलने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। आम तौर पर होली तक गुनगुनी धूप रहती है। इसके बाद गर्मी की शुरुआत होती है, लेकिन इस साल फरवरी के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी पड़ने लगी है।

Varanasi Today Weather

वाराणसी में खिली धूप से लोगों को हो रहा गर्मी का एहसास (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पिछले कुछ दिनों से पुरवा हवा चलने से मौसम बिल्कुल साफ हो गया है। मंगलवार को भी बहुत तेज धूप निकली। शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिली। ऐसे में लोग अभी से ही अपने-अपने घर में पंखा चलाने लगे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही थी।

End of Feed