UP: पैसों के लिए गढ़ी लूट की झूठी कहानी, किस्सा खुद की शादी का निकला, जानें यह दिलचस्प मामला

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर जिले में एक चालाक ने अपने ही मालिक के पैसे चोरी करके लूट की झूठी कहानी बनाई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने खुलासा किया की शादी के लिए पैसों की जरूरत होने पर उसने झूठी कहानी बनाई।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ने के सिलसिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि अपने मालिक के 9.70 लाख रुपये लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने बताया कि उसे रास्ते में चार लोगों ने रोका और उसके पास से सारे पैसे लूटे और वहां से फरार हो गए। लूट का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट की कहानी झूठी होने का बड़ा खुलासा किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुलासा कर दिया कि उसने अपनी शादी के लिए पैसों का प्रबंध करने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी थी।

Crime

गोरखपुर में लूट की झूठी कहानी बनाने वाला शख्स गिरफ्तार (फोटो - Canva)

आरोपी ने क्यों बनाई लूट की झूठी?

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लूट की झूठी कहानी बनाने के मामले में चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया और उसके घर से पूरी रकम बरामद की। पुलिस के अनुसार, महराजगंज के फरेंदा निवासी कृषि उपकरण व्यापारी आदित्य चौधरी ने अपने चालक टुन्नू प्रजापति को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निकट एक ग्राहक से नकदी लेने के लिए भेजा था।

End of Feed