Dhanteras 2023: बनारस में धनतेरस पूजा का ये है शुभ मुहूर्त, इन बाजारों से करें सस्ते में शॉपिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 03:36 PM IST

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Varanasi 2023: धनतेरस के दिन लक्ष्मी की पूजा करने और सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से घर में सुख समृद्धि आती है। इस दिन वाराणसी में धनतेरस पूजा का क्या होगा शुभ मुहूर्त...

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Varanasi 2023: धनतेरस दिवाली के 2 दिन पहले मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है, जिसके अनुसार धनतेरस की पूजा 10 नवंबर को की जाएगी। देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस की पूजा विधि विधान से की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी के समान के साथ बर्तन आदि भी खरीदते हैं ताकि घर समृद्धि से भरा रहे।

​Varanasi Dhanteras Muhurat 2023​

बनारस में धनतेरस का शुभ मुहूर्त

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन जब समुद्र मंथन हुआ था तब चिकित्सा के देवता भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। उसी के बाद से इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस में अब कुछ ही समय बाकी है। भारत के हर शहर में धनतेरस का अलग-अलग शुभ मुहूर्त है। आइए आपको बताएं बनारस/वाराणसी में धनतेरस की पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त और किन मुख्य बाजारों और दुकानों से कर सकते हैं आप भी सस्ते में शॉपिंग।

End of Feed