Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Varanasi 2023: धनतेरस दिवाली के 2 दिन पहले मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है, जिसके अनुसार धनतेरस की पूजा 10 नवंबर को की जाएगी। देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस की पूजा विधि विधान से की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी के समान के साथ बर्तन आदि भी खरीदते हैं ताकि घर समृद्धि से भरा रहे।
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन जब समुद्र मंथन हुआ था तब चिकित्सा के देवता भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। उसी के बाद से इस दिन को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस में अब कुछ ही समय बाकी है। भारत के हर शहर में धनतेरस का अलग-अलग शुभ मुहूर्त है। आइए आपको बताएं बनारस/वाराणसी में धनतेरस की पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त और किन मुख्य बाजारों और दुकानों से कर सकते हैं आप भी सस्ते में शॉपिंग।
बनारस में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त
बनारस में धनतेरस की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 05:30 बजे से शुरू होगा और शाम 07:27 तक
रहेगा। पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि केवल 01 घंटा 57 मिनट की होगी। प्रदोष काल और वृषभ काल सहित त्रयोदशी तिथि की जानकारी इस प्रकार है -
प्रदोष काल - 05:12 से 07:48 तक
वृषभ काल - 05:30 से 07:27 तक
त्रयोदशी तिथि आरंभ - 10 नवंबर 2023 को 12:35 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवंबर 2023 को 01:57 बजे तक
धनतेरस पर बनारस में करें इन मार्केट से शॉपिंग
- रेशम कटरा
- नारियल बाजार
- चौक
- गोदौलिया
- जगमबाड़ी
- लहुराबी
- महमूरगंज
- नई सड़क
- सराय हडहा
- गुरुबाग
- दुर्गाकुण्ड
- सिगरा
बनारस में यहां से करें सोने-चांदी की खरीदारी
गूगल की रेटिंग के अनुसार बनारस में सोना-चांदी की खरीदने के लिए ये हैं बेहतर ऑप्शन -
- मां संतोषी ज्वैलर्स
जीपीएस रेजीडेंसी, बी 36/43 न्यू खोजवा बाजार, संतोषी माता मंदिर के पास, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 221010
- हरे कृष्णा ज्वैलर्स - सोना, हीरा, चांदी और रत्न
पता: बी-27/92-6, शाकुंभरी कॉम्प्लेक्स के सामने, जवाहर नगर कॉलोनी, भेलूपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 221010
- नारायण दास सर्राफ ज्वैलर्स (एनडीएस)
ए/2, डी 59/1, ग्राउंड फ्लोर, रथयात्रा - महमूरगंज रोड, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 221010
- हरे कृष्णा ज्वैलर्स - सोना, हीरा, चांदी और रत्न
पता: बी-27/92-6, शाकुंभरी कॉम्प्लेक्स के सामने, जवाहर नगर कॉलोनी, भेलूपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 221010
- स्वर्णम ज्वैलर्स
रथयात्रा सिगरा रोड, कुबेर कॉम्प्लेक्स के सामने, रिलायंस ज्वेल्स के पीछे, जहुमंडी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 221010
- श्री बनारस ज्वेल्स प्रा. लिमिटेड
स्वास्तिक सिटी सेंटर, रथयात्रा सिगरा रोड, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 221001
