Kashi Vishwanath: काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1.5 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन

Kashi Vishwanath Temple Devotees Record: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि महाकुंभ की वजह से वाराणसी में भी अभूतपूर्व संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जनवरी में ही एक करोड़ आठ लाख श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए हैं।

Kashi Vishwanath Temple Devotees: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण वाराणसी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। महाकुंभ शुरू होने से 11 फरवरी तक लगभग 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए हैं।

Kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर

इस महीने में 12 फरवरी तक करीब 68 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 11 जनवरी से 11 फरवरी तक के आंकड़ों की बात करें तो अब तक एक करोड़ 40 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। हमारा अनुमान है कि महाशिवरात्रि तक यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में और भी इजाफा होगा।

End of Feed