वाराणसी

Dev Diwali 2023: 11 टन फूलों से सजेगा बाबा का धाम, लेजर शो से मिलेगा शिव और विश्वनाथ धाम की गाथा सुनने का चांस

Dev Diwali 2023: वारणसी में देव दीपावली 2023 की तैयारी पूरे जोरो पर है। इस साल योगी सरकार भव्य लेजर शो का भी आयोजन करने वाली है। विश्वनाथ धाम, काशी और भगवान शिव की धार्मिक कथा और गाथा पर्यटक को देखने और सुनने का मौका मिलेगा।

Image

देव दीपावली पर लेजर शो का करेगी योगी सरकार आयोजन

Dev Diwali 2023: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की तर्ज पर देव दीपावली के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को 11 टन फूलों से सजाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा 27 नवंबर को देव दीपावली की शाम में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर भव्य लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा। लेजर शो का आयोजन योगी सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसमे विश्वनाथ धाम, काशी और भगवान शिव की धार्मिक कथा और गाथा को पर्यटक को दिखाया जाएगा, जिसे वे सुन भी पाएंगे।

लेजर शो में काशी का महत्व बताया जाएगा

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने लेजर शो के बारे में बात करते हुए कहा कि गंगा द्वार पर लेजर शो के माध्यम से धाम पर काशी के महत्व और कॉरिडोर के निर्माण सम्बंधित जानकारी को प्रदर्शित किया जाएगा। योगी सराकार द्वारा ओयोजिक किए जाने वाले इस लेजर शो की अवधि 5 मिनट की होगी, जिसे कई बार प्रसारित किया जाएगा। लेजर शो को इस तैयारी के साथ कराया जा रहा है जिससे नौका में बैठ कर गंगा की सैर करने वाले और घाटों पर मौजूद लोग आराम से देख सकेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के मौके पर वाराणसी आने वाले पर्यटक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी जरूर लगाते हैं। ऐसे में भक्तों के स्वागत के लिए बाबा के दरबार को आकर्षक देसी-विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। विशाखापटनम के एक व्यवसायी बाबा के धाम को करीब 11 टन फूलो से सजवा रहे हैं। महादेव के धाम को सजाने के लिए फूल कोलकोता, बंगलुरू और विदेशों से न जाने कहां-कहां से आते है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article