वाराणसी

Deoria News: राखी बंधवाने जा रहा था परिवार, पेड़ गिरने से पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल

Deoria News: देवरिया में राखी बंधवाने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

देवरिया में पेड़ गिरने से पिता-पुत्र की मौत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां शनिवार को गया वार्ड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। मोटरसाइकिल पर सवार एक परिवार उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में पिता और उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान संतोष चौहान (40) और बेटे शिवा (6) के रूप में हुई है। पेड़ की चपेट में आने से संतोष चौहान की पत्नी ममता देवी, बेटियां शिवानी और सोनाली घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संतोष चौहान अपनी पत्नी के भाई के घर परिवार समेत राखी बंधवाने के लिए ले जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

राखी बंधवाने जा रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि दोपहर में जब वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी सड़क के किनारे खड़ा पुराना जर्जर पेड़ अचानक टूट कर मोटर साइकिल पर गिर गया, जिससे वे सभी लोग पेड़ के नीचे दबे गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पांचो लोगों को बाहर निकाला, तथा घायलों को तुरंत उपचार के लिए लार सामुदायिक केंद्र पर लाया गया जहां डॉक्टरों ने संतोष चौहान और उनके छह वर्षीय बेटे शिवा को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि संतोष की पत्नी ममता देवी और बेटियां शिवानी और सोनाली को गंभीर स्थिति को देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में लार के थाना प्रभारी उमेश वाजपेयी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पेड़ को सड़क से हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article