वाराणसी

चैंपियंस ट्रॉफी में इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन कर रहे क्रिकेट प्रेमी, आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगा भारत

आज चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में होने वाला है। इस मुकाबले में भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमी बनारस में पूजा-पाठ कर रहे हैं। लोगों ने टीम इंडिया की फोटो और तिरंगे के साथ हवन पूजन भी किया।

Image

भारत की जीत के लिए वाराणसी में पूजा-पाठ

Photo : ANI

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मैच है। ये मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई वोल्टेज मैच से पहले वाराणसी में आज सुबह से ही दुआ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। क्रिकेट प्रेमी अपने-अपने तरीके से भारत की जीत को लेकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की तस्वीर और तिरंगे के साथ हवन पूजन भी किया। इस दौरान सामूहिक तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ।

भारत की जीत के लिए पूजा-पाठ

साल 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल हुआ था। जिसमें भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है। इस मैच में भारत की जीत के लिए क्रिकेट फैंस बनारस में हवन पूजन कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि इस मैच में जीत हासिल करके भारतीय टीम 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेगी।

सारनाथ शिव मंदिर में 11 लीटर दूध से अभिषेक

क्रिकेट प्रेमियों ने आज सुबह सारनाथ शिव मंदिर में 11 लीटर दूध से महादेव का अभिषेक किया। लोग इस मैच में भारत की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से बहुत उम्मीदे हैं। हम चाते हैं कि एक बार फिर विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ पारी खेलें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें