प्यार में खुदकुशी या मर्डर मिस्ट्री? कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले दो शव, युवती के सिर पर चोट के निशान

कुशीनगर के परसौनी गांव में युवक-युवती के शव संदिग्ध हालत में गन्ने के खेत में एक ही पेड़ से लटके पाए गए। युवक के पास खून के धब्बे मिले और युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हत्या या आत्महत्या की आशंका को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के गांव से एक युवक और युवती के शव संदिग्ध हालात में मिले है। दोनों के शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले है। ग्रामीणों ने सुबह-सुबह पेड़ से शव को लटके देखा। उन्होंने पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस की मौके पर घटनास्थल पहुंची। इस मामले में पुलिस हत्या या आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

suicide1

सांकेतिक फोटो (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

गांव में पड़ोसी थे युवक और युवती

यह घटना तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के गन्ने के खेत में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अशर्फी निषाद के पुत्र राहुल निषाद (20) और रामदेव कुशवाहा की पुत्री अंशु (18) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव में पड़ोसी थे। पुलिस को ग्रामीणों से इस घटना की सूचना मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी (एसएचओ) सुशील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तमकुहीराज थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

End of Feed
Latest News

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका से लेकर RSS से जुड़ाव तक... पढ़ें ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य निर्मला यादव की कहानी

जल सुरक्षा पर बड़ा मंथन! PM मोदी ने राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन, पंजाब के मंत्रियों के घरों के बाहर बैठेंगे किसान; KMM का 14 सितंबर से धरने का ऐलान