आज से काशी-तमिल संगमम 3.0 की शुरुआत, उद्घाटन के लिए वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, हेलीकॉप्टर से लिया भीड़ का जायजा

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज बनारस के दौरे पर हैं। यहां वे काशी-तमिल संगमम 3.0 का उद्घाटन करेंगे। इसके पहले उन्होंने हवाई सर्वेक्षण कर वाराणसी के घाटों पर हो रही महाकुंभ की भीड़ और यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के दौरे पर हैं। उन्होंने महाकुंभ के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए हो रही भीड़ का हेलीकॉप्टर द्वारा जायजा लिया है। इस दौरान वह काशी तमिल संगमम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री वाराणसी में काशी-तमिल संगमम (केटीएस) 3.0 का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए वह नमो घाट पहुंचे। इस दौरान बाहर से आए डेलिगेशन के लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई है। इसके पहले उन्होंने हवाई सर्वेक्षण कर काशी की भीड़ का भी जायजा लिया। उन्होंने अस्सी से नमो घाट तक घाटों पर महाकुंभ की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखा।

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ

महाकुंभ के कारण काशी में भी उमड़ रही भीड़

दरअसल, महाकुंभ के अवसर पर वाराणसी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस कारण गलियों में जाम के हालात बन रहे हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से शहर के प्रमुख क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हैं और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं।

End of Feed