Varanasi Traffic Diversion on monday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सोमवार को बदली होगी। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक शहर से वाराणसी एयरपोर्ट तक ट्रैफिक डायवर्सन लागू रहेगा। हालांकि शव वाहन और एंबुलेंस का परिचालन हो सकेगा। राष्ट्रपति के आने-जाने के समय सरगुनाहा तिराहा से कोई भी गाड़ी एयरपोर्ट और शहर की ओर नहीं आएगा-जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं जाएगा। भेलखा मोड़ तिराहा से वाहन हरहुआ की ओर नहीं आएगा-जाएगा। हरहुआ पंचक्रोशी तिराहा से पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। गिलट बाजार तिराहा से भोजूबीर तिराहा/तरना की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
वाराणसी में सोमवार को ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस की ओर वाहन आ-जा नहीं सकेंगे। जेपी मेहता तिराहा से दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। आंबेडकर चौराहा से कचहरी चौराहा की ओर वाहन नहीं चलेंगे। पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी गाड़ी को चौका घाट चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ताड़ीखाना तिराहा से चौका घाट चौराहा और तेलियाबाग तिराहा से चौका घाट चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। पिपलानी कटरा से मैदागिन चौराहा/लहुराबीर चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। मजदा पार्किंग से रामापुर चौराहे की ओर वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।
