वाराणसी

वाराणसी में बाल-बाल बचे भदोही के सांसद, काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराई

Breaking News: वाराणसी में भदोही के भाजपा सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। गनीमत रही कि इस दौरान सांसद बाल-बाल बच गए।

Image

दुर्घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

यूपी के वाराणसी में भदोही के भाजपा सांसद एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। वाराणसी के हरहुआ के पास भदोही के सांसद विनोद कुमार बिंद का काफिला गुजर रहा था, जिस दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अल्टो गाड़ी को बचाने के चक्कर में काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि वाराणसी के बाबतपुर में एक प्राइवेट स्कूल के सामने एक कार को बचाने के दौरान हादसा हुआ। दुर्घटना में सांसद की कार क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना करीब पौने 10 बजे सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सांसद विनोद बिंद अपने काफिले के साथ लखनऊ से वाराणसी आ रहा थे, जब यह हादसा हो गया। हालांकि, सांसद बाल-बाल बच गए।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article