एक सीट पर बेईमानी कर ली, 403 पर नहीं कर पाएंगे; 2027 में INDIA मजबूती से लड़ेगा : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखे हमले बोले हैं। वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एक सीट पर बेईमानी से जीत सकती है, लेकिन 2027 में 403 सीटों पर बेईमानी नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा, हाल की हारों से सबक लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगा।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की हार को सत्तारूढ़ भाजपा की चार सौ बीसी करार दिया। उन्होंने कहा, '2027 में बीजेपी की चार सौ बीसी नही चलेगी, एक सीट पर तो आपने चार सौ बीसी कर ली, लेकिन 403 सीट पर आपकी चार सौ बीसी नही चलेगी। दिल्ली चुनाव में मिली हार से हम सबक लेंगे और इंडिया गठबंधन 2027 में मजबूती से लड़ेगा।'

akhilesh Yadav varanasi

अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया जोरदार हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'जो विज्ञान समझते हैं वो ये जानते हैं कि न तो कोई स्वर्ग है न कोई नर्क है। परम्परा से हम ये सुनते आए हैं इसलिए मान लेते हैं।' अखिलेश ने कहा, 'बीजेपी की कोशिश है कि आम लोगों में ऐसा नरेटिव सेट हो कि कुम्भ बीजेपी ने ही लगवाना शुरू किया है। राजा हर्षवर्धन तक को भुलाने की कोशिश हो रही है।'

End of Feed