वाराणसी

भदोही में रफ्तार का कहर, कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत

Bhadohi Road Accident: यूपी के भदोही जिले में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात कार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Image

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत

Bhadohi Road Accident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, औराई इलाके में तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भदोही सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि प्रेमचंद यादव (62) और उसका मित्र हृदय नारायण यादव (61) भदोही शहर स्थित एक कंपनी में अपनी ड्यूटी के बाद बुधवार को औराई के सरोली गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में लीलाधरपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन दोनों घायलों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कार चालक हादसे के बाद कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद्र के बेटे रामचंद्र की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और कार को कब्जे में ले लिया गया है। उसने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article