वाराणसी

बलिया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

यूपी के बलिया जिले में अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 1 अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

बलिया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Ballia Accident News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई है और अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू की और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसे हुई दुर्घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार, 28 जून यानी आज एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क हादसा हुआ। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बैरिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गायघाट डाक बंगले के पास शनिवार को मझौवां की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल से जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोपाल उर्फ सुकर राजभर (30) और अशोक राजभर (45) को मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल रविन्द्र उर्फ रवि का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article