वाराणसी

Ballia: बलिया में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, खुद पर भी किया वार, गंभीर हालत में मिला युवक

Ballia: बलिया में धारदार हथियार से एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद युवक ने कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया और युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

बलिया में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण धारदार हथियार से कथित तौर पर युवक ने अपनी पत्नी के गर्दन पर वार किया और इसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया।

पत्नी की हत्या के बाद युवक ने की खुदकुशी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक लॉज के मैनेजर ने रविवार रात को पुलिस को सूचना दी कि लॉज के एक कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है और न ही कोई हरकत हो रही है। एसपी ने कहा कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी (नगर) व कोतवाली पुलिस ने अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को खोला, जहां एक युवक और युवती बेहोशी की हालत में पड़े मिले। कमरे में खून बिखरा पड़ा मिला।

धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

एसपी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवती की शिनाख्त आरटीआई चौकी, मोहनपुरवा पीर नगर, गाजीपुर निवासी नेहा परवीन (29) और युवक की पहचान प्रेम चक उमरगंज, थाना बलिया शहर कोतवाली निवासी जमील अहमद (30) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि लड़की के गर्दन पर कटे का निशान मिला है, वहीं लड़के के कलाई पर कटे का निशान है। कमरे से एक चाकू भी बरामद हुआ है।

पारिवारिक विवाद के कारण उठाया कदम

एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक ने पहले चाकू से युवती के गर्दन पर वार किया और फिर खुद अपनी कलाई काट ली। उन्होंने बताया कि दोनों ने अदालत में विवाह किया था। सूत्रों के अनुसार युवक के परिजन इस विवाह से खुश नहीं थे, इसलिए युवक अपनी पत्नी के साथ ओक्डेनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित लॉज में रह रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article