कल माघी पूर्णिमा पर 50 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे काशी, प्रयागराज जैसे होने लगे हालात

माघ पूर्णिमा के अवसर पर 12 फरवरी को प्रयागराज और काशी में भारी भीड़ उमड़ रही है। काशी में कल करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही रविदास जयंती के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भी लाखों लोग आ रहे हैं। गंगा घाट से मंदिर तक 3-5 किमी लंबी कतारें लगी हैं और 10 किमी लंबा जाम हो गया है।

कल यानी बुधवार 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस अवसर पर प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में स्नान के लिए करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन माघ पूर्णिमा के अवसर पर काशी में भी जोरदार तैयारियां हैं। यहां माघ पूर्णिमा के अवसर पर करीब 50 लाख से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार देर रात तक 20 लाख भक्त बाबा विश्वनाथ की नगरी में पहुंच चुके हैं और आज यानी मंगलवार 11 फरवरी देर रात तक 20 लाख और श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर माघ पूर्णिमा के दिन ज्योतिर्लिंग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। बुधवार को रविदास जयंती भी है। रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में सामिल होने के लिए भी 15-20 लाख श्रद्धालुओं के सामिल होने की संभावना है।

Varanasi-traffic Jam

भारी संख्या में वाराणसी पहुंच रहे श्रद्धालु

बनारस आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि यहां गंगा घाट से मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो 3-5 किमी तक लंबी हो गई हैं। प्रयागराज की तरह ही काशी में भी 10-10 किमी लंबा जाम लग गया है। स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू करने को कहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सोमवार रात वाराणसी के जोनल कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, एडीजी वाराणसी जोन, आईजी, डीआईजी सहित तमाम बड़े अधिकारियों से बात की। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें न लगें। कहीं पर भी ट्रैफिक जाम की स्थित न बनने पाए। सड़कों पर गाड़ियां खड़ी न हों।

End of Feed