वाराणसी

मिर्जापुर में तेज रफ्तार ने निगली 4 जिदंगियां, ट्रक ने एंबुलेंस को मारी टक्कर; 2 लोगों की हालत नाजुक

Mirzapur Accident News: वाराणसी से सोनभद्र जा रही एंबुलेंस को मिर्जापुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इतनी भीषण था कि ट्रक एंबुलेंस पर पलट गया और इसके नीचे कई लोग दब गए। मृतकों को क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया। इस हादसे में 2 लोगों की हालत गंभीर है।

Image

फाइल फोटो

Mirzapur Accident News: मिर्जापुर में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। जहां वाराणसी से सोनभद्र जा रही एम्बुलेंस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इस हादसे के बाद एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में घायल हुए लोगों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है

गर्भवती महिला को ले जा रही थी एंबुलेंस

यह हादसा अहरौरा ताना क्षेत्र के हनुमान घाटी इलाके में हुआ। एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को सोनभद्र से वाराणसी लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक गिट्टी लदे ट्रक ने एंबुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह एंबुलेंस पर पलट गया। जिस कारण एंबुलेंस गिट्टी में दब गई। इस घटना से मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गिट्टी के मलबे को हटवाया। जिसके बाद सभी दबे लोगों को निकाला गया। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई और एंबुलेंस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में मृतकों की पहचान एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला हीरावती कन्हरा ओबरा, उसकी मा मालती देवी जुगेल, सूरज बली कन्हरा ओबरा और एंबुलेंस सहायक रामू के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दो घायलों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच की कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article