शॉपिंग पोर्टल से खरीदी चप्पल वापस करने के चक्कर में वकील साहब हुए Online ठगी का शिकार; लगी 99 हजार की चपत

एक जोड़ी चप्पल ने उत्तर प्रदेश में भदोही के एक वकील को 99 हजार की चंपत लगा दी। शॉपिंग पोर्टल से खरीदी गई चप्पल पसंद न आने पर वकील साहब ने गूगल से अमेजन का कस्टमर केयर नंबर ढूंढ़कर कॉल किया और फिर ऑनलाइन ठगों ने उनके बैंक से 99 हजार रुपये उड़ा लिए।

आजकल जिंदगी ऑनलाइन है। हम अपनी छोटी से छोटी जरूरत की चीजें भी ऑनलाइन मंगवाने लगे हैं। फिर चाहे वह झुमके और चप्पल हों या कपड़े, एसी, टीवी, फ्रिज और मोबाइल। पसंद न आने पर उन्हें वापस करके रिफंड भी ले लेते हैं। ज्यादातर मामलों में यह आसानी से हो जाता है। लेकिन कुछ लोग इसमें ऑनलाइन ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। ऑनलाइन जालसाजों के चंगुल में फंसकर वह अपने हजारों-लाखों रुपये गंवा देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के एक व्यक्ति के साथ, जिसे ऑनलाइन खरीदी गई चप्पल को वापस करने के चक्कर में 99 हजार रुपये की चंपत लग गई।

online sleepers

चप्पल लौटाने के चक्कर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ शख्स

भदोही जिले के जिस शख्स के साथ यह ऑनाइन ठगी हुई, वह कोई आम व्यक्ति नहीं है, बल्कि पेशे से वकील हैं। भदोही जिले के वकील अरुण कुमार श्रीवास्तव ने ऑनलाइन चप्पल खरीदी, जो उन्हें मिल भी गई। लेकिन चप्पल उन्हें पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने रिटर्न रिक्वेस्ट डाल दी। चप्पल रिटर्न करने के चक्कर में वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए और 99 हजार रुपये गंवा बैठे। इस संबंध में कल यानी मंगलवार 22 अप्रैल को एक मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed