वाराणसी

Mirzapur News: पुरानी रंजिश में की पुजारी की हत्या, एनकाउंटर का डर सताने पर थाने में किया सरेंडर

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में एक आरोपी ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। उसने कुछ दिनों पहले एक पुजारी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद अब उसे एनकाउंटर का डर सताने लगा, तो उसने खुद थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया-

Image

एनकाउंटर का डर सताने पर थाने में सरेंडर

Photo : iStock

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुरानी रंजिश को लेकर शख्स ने पुजारी की हत्या कर दी। अब उसे एनकाउंटर का डर सताने लगा, तो उसने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी एनकाउंटर के डर से हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम त्रिनयन दूबे है।

30 साल के युवक को मारी गोली

बताया जा रहा है कि एक अक्टूबर को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश और दान पेटी के विवाद को लेकर 30 वर्षीय युवक को मां के सामने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी का पुजारी से पुरानी रंजिश थी, जिसके बाद दान पेटी को लेकर बहस हो गई और उसने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी पर कई मामलों में मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार, आरोपी त्रिनयन दुबे पर कई संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज हैं। आसपास के जनपदों में कई मामलों में वह आरोपी हैं। बताया जा रहा है कि त्रिनयन दूबे गोरखपुर के बाहुबली विधायक रहें हरिशंकर तिवारी का करीबी व्यक्ति है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article