Hoax Bomb Threat: राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने काशी एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देकर अपहवाह फैलाने के आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) राजौल नागर ने बताया कि दो जून को काशी एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी गिरफ्तारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रेल यातायात हुआ था प्रभावित
उन्होंने बताया कि बम की सूचना मिलने के बाद जंघई स्टेशन पर दोनों ट्रेन को रोककर सघन जांच करायी गयी थी, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा और रेल यातायात प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में आरोपी का नाम सामने आया। नागर ने बताया कि घटना के आरोपी राजेश शुक्ला को रविवार को वाराणसी के प्लेटफॉर्म नंबर 10 के ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया।
