Kashi Vishwanath Aarti Fee Increased: अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती समेत अन्य आरतियों के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। आरतियों के टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं। श्रद्धालुओं को मंगल आरती में शामिल होने के लिए 500 रुपए देने पड़ेंगे। सप्तऋषि, शृंगार, भोग और मध्याह्न भोग आरती के टिकट के लिए 300 रुपए देने होंगे। नई दरें एक मार्च से प्रभावी हो जाएंगी। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैदागिन और गोदौलिया से मंदिर तक ई-रिक्शा संचालित करने का भी फैसला हुआ है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में आरती का बढ़ा है शुल्क
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 104वीं बोर्ड की बैठक में आरतियों के टिकट के दाम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित हुआ। मंदिर न्यास के सदस्यों ने मैदागिन और गोदौलिया पर वाहनों को रोक दिए जाने की वजह से दर्शनार्थियों को होने वाली असुविधा का मुद्दा उठाया गया। इसमें कहा गया कि मंदिर की ओर से पहल कर ई-रिक्शे का इंतजाम कराया जा सकता है।
