वाराणसी

Azamgarh: श्रद्धालुओं से भरी वैन की ट्रॉली से टक्कर, एक महिला की मौत और 22 घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

Azamgarh Accident News: आजमगढ़ में गुरु गोविंद साहिब मेले से 24 लोग वैन में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कंधरापुर कस्बे के पास वैन की टक्कर गन्ने से लदी ट्रॉली से हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया है।

Image

आजमगढ़ में रोड एक्सीडेंट

Azamgarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आज तड़के सुबह एक भीषण हादसा हो गया। जहां 24 सवारियों से भरी वैन की एक ट्रॉली से टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की कर रही है।

गुरु गोविंद साहिब मेले से लौट रहे थे लोग

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर कंधरापुर कस्बे के पास उस समय हुई जब वे गुरु गोविंद साहिब मेले से लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र लाल ने बताया, ‘‘ मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र के करीब 24 लोग एक वैन में सवार होकर जा रहे थे। तभी वैन की टक्कर गन्ने से लदी एक ट्रॉली से हो गई। इस दुर्घटना में बच्ची देवी नामक महिला की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हैं और मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article