वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, रातोंरात हटाया गया ढांचा

वाराणसी में करीब 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को देर रात बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गयी। प्रशासन के अनुसार यह रेलवे की जमीन पर बना अतिक्रमण था। काशी मॉडल रेलवे स्टेशन परियोजना के तहत यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Varanasi Mosque Demolition: वाराणसी में प्रशासन ने आधी रात को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। राजघाट स्थित करीब 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह कार्रवाई काशी मॉडल रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के तहत की गई। प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर मस्जिद और कब्रिस्तान बने हुए थे, वह रेलवे की संपत्ति है और कोर्ट से फैसला आने के बाद यह कदम उठाया गया।

Mosque Demolished

अजगैब शहीद मस्जिद पर चला बुलडोजर

5 बुलडोजरों ने गिराई मस्जिद

मंगलवार रात करीब 12 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मस्जिद को ढहाने की कार्रवाई शुरू हुई। ढाचे के चारों ओर पहले से ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। जिसके बाद 5 बुलडोजरों की मदद से करीब 42 फीट ऊंची मस्जिद को गिरा दिया गया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी के करीब एक हजार जवान तैनात किए गए थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी शिवहरी मीणा, विजय प्रताप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मस्जिद को ढहाने के बाद रात में ही मलबे को वाहनों में भरकर हटाया दिया गया।

End of Feed